Wednesday, 11 October 2017

इस दीवाली खुशियों को दोगुनी कर देंगें रंगोली के ये डिज़ाइन

वैसे तो दीवाली रोशनी का त्‍योहार लेकिन इस अवसर पर रंग भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर रंगों और फूलों से घर की सजावट की जाती है। रंगोली बनाकर भी हम दीवाली का उत्‍सव मनाते हैं। रंगोली शब्‍द रंग से बना है जिसका मतलब होता है आवली जोकि एक रेखा और पैटर्न होती है। भारत में प्राचीन समय में घर को सजाने और उत्‍सव मनाने के लिए रंगोली बनाई जाती थी। उस समय पर लोग अपने घरों के दरवाज़े पर रोज़ चावल के आटे से रंगोली बनाया करते थे।



समय के साथ ये प्रथा धुंधला गई और अब देश के कुछ ही हिस्‍सों में ऐसा किया जाता है। लेकिन आज भी त्‍योहारों और अन्‍य खास मौकों पर रंगोली बनाने की प्रथा है। रंगोली और काफी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि रंगोली बनाना देवी महालक्ष्‍मी को अपने घर में आमंत्रित करना है। रंगोली में प्रयोग होने वाला पाउडर चावल के आटे, चॉक पाउडर और प्राकृतिक रंगों से बनता है। वैसे तो रंगोली ऊंगलियों से बनाई जाती है लेकिन अब इसे बनाने के लिए स्‍टेंसिल और अन्‍य तरह की चीज़ें उपलब्‍ध हैं। रंगोली के कुछ डि़जाइनों पर एक नज़र डालते हैं जिन्‍हें आप इस दीवाली बना सकते हैं।

एब्‍सट्रैक्‍ट रंगोली


अगर आप इस दीवाली अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की रंगोली बनानी चाहिए। इसमें चमकीले रंगों से अनोखा डिजाइन बनाया जाता है। एक बड़ा सा फूल और उसके आसपास चमकीले रंग किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं।

ईश्‍वर की रंगोली


इसमें आप अपनी पसंद के देवी-देवता की तस्‍वीर को रंगोली में उतार सकते हैं। वैसे तो भगवान गणेश के चित्र की रंगोली बनती है लेकिन आप अपनी मर्जी से किसी भी देवी-देवता का चित्र बना सकते हैं।

आसान शुरुआती रंगोली 


ये रंगोली काफी आसान और सरल होती है। अगर आपके पास जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। चॉक पाउडर या रंगों की मदद से हाथ से इस रंगोली को बनाया जा सकता है।

फूलों से बनी रंगोली



 अगर आप रंगों से रंगोली नहीं बना पा रहे हैं तो आप फूलों की रंगोली भी बना सकते ळैं। बाज़ार में कई रंगों के फूल मिलते हैं जिनसे आप आसानी से पैटर्न बना सकते हैं। अलग-अलग फूलों से काफी सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है।

ज्‍योमितीय रंगोली 



ये डिजाइन काफी आकर्षित लगता है। इसमें रेखाओं और ज्‍यामितीय डिजाइन से रंगोली बनाई जाती है। इसमें आप दीये का प्रयोग भी कर सकते हैं।






SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: