INFORMATION ABOUT BLUE WHALE IN HINDI – क्या है ब्लू व्हेल गेम
ब्लू व्हेल गेम या ब्लू व्हेल चैलेंज एक इंटरनेट “गेम” है जिसे कई देशों में मौजूद होने का दावा किया गया है। इसे एक आत्महत्या का गेम माना जाता है जिसमें एक क्यूरेटर रोज़ाना यूजर को कुछ टास्क पूरा करने के लिए कहता है. इस खेल में 50 दिन की अवधि होती है जिसके दौरान क्यूरेटर द्वारा खिलाड़ियों को सौंपे गए कार्यों की एक लिस्ट होती है, जिसमें अंतिम चुनौती आत्महत्या की होती है। इन 50 दिनों के दौरान खिलाडियों को कई तरह के काम करने के लिए कहा जाता है जैसे सुबह 4.20 बजे उठकर डरावनी फिल्मे देखना, अपने हाथ पर ब्लेड से ब्लू व्हेल बनना या एफ-57 लिखना , हाथ या पैर पर सुई से कुछ बनाना, नसे काटना, छत से कूदना , क्यूरेटर द्वारा भेजी गई म्यूजिक को सुनना आदि. 50 वे दिन आखिरी टास्क होता है जिसमे यूजर को आत्महत्या करने के लिए कहा जाता है. हर टास्क के बाद प्लेयर को उसकी फोटो क्यूरेटर को भेजने के लिए कहा जाता है। कई मामलों में पाया गया है की अगर यूजर ऐसा करने से माना करता तो उसके परिवार को मार देने की धमकी दी जाती है. इस डर की वजह से भी बच्चे अपनी जान दे देते है.
कैसे हो रहे है बच्चे ब्लू व्हेल गेम का शिकार – HOW CAN CHILDREN ACCESS BLUE WHALE GAME
ब्लू व्हेल गेम इन्टरनेट पर मौजूद दूसरी गेम्स जैसा नही है. इसे न ही आप play store से डाउनलोड कर सकते है और न ही ही google से. यानी इन्टरनेट पर blue Whale game की apk मौजूद नही है. बच्चो को यह गेम खेलने के लिए सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक के जरिये निशाना बनाया जाता है. गेम के administrator सोशल मीडिया साइट्स के कुछ secretive groups में इस गेम को शेयर करते है और वही से बच्चो को गेम खेलने का इनविटेशन send करते है. सोशल मीडिया लॉग इन के जरिये ही इस खतरनाक गेम में भाग लिया जाता है. यह इन्टरनेट पर कई नामों से उपलब्ध है जैसे ए साइलेंट हाउस, A Sea of Whales और Wake Me Up at 4:20 AM.
0 comments: