Wednesday, 11 October 2017

डेंगू के मरीज इन चीजों को खाकर कुछ ही दिनों में बढायें ब्लड प्लेटलेट्स काउंट

मानसून सीजन आते ही हर जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और इनकी वजह से हर साल डेंगू का खतरा भी मंडराने लगता है। डेंगू से हर साल हज़ारों लोगों की मौत हो जाती है खासतौर पर भारत के उन ग्रामीण इलाकों में जहां साफ़ सफाई और जागरूकता की कमी है वहां सबसे ज्यादा मौतें होती हैं।
तेज बुखार आना, सिर और जोड़ों में में दर्द होना और आंखों के आस पास वाले हिस्से में दर्द होना डेंगू के प्रमुख लक्षण है। ब्लड टेस्ट की मदद से आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपको सामान्य बुखार है या वायरल है या फिर डेंगू है। जैसे ही आप डेंगू के शिकार होते हैं रोजाना आपके प्लेटलेट्स की संख्या बड़ी तेजी से घटने लगती है।
प्लेटलेट्स काउंट के अधिक कम होने से इंसान की जान भी जा सकती है और इसी वजह से डेंगू के मरीज ठीक इलाज ना मिल पाने के कारण मर जाते हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपना प्लेटलेट्स चेक करवाते रहें और उन्हें बढ़ाने में मददगार चीजों का सेवन करते रहें।
इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है।

1) पपीता:

पपीते का फल और इसकी पत्तियां प्लेटलेट्स को जल्दी बढ़ाने में सबसे ज्यादा असरदार हैं।
सेवन का तरीका : दिन में दो तीन बार पपीते का जूस पियें या फिर पपीते की पत्तियों को मिक्सर में डालकर पीस कर इसका जूस बना लें। इस जूस को दिन में दो बार पियें।

2) चुकंदर:

चुकंदर में प्राक्रतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं साथ ही इनमे होमियोस्टेटिक गुण भी होते हैं जिस वजह से ये प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होते हैं।
सेवन का तरीका : एक चम्मच ताजे चुकंदर का जूस भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत मददगार होता है। इसके अलावा आप 3 चम्मच चुकंदर के जूस को एक गिलास गाज़र के जूस में मिलाकर दिन में दो बार पियें।

3) पत्तेदार सब्जियां :

इनमें विटामिन के की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से ये प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। पालक और बाकि हरी सब्जियों का अधिक सेवन कुछ ही दिनों में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ा देता है,
सेवन का तरीका : इन पत्तेदार सब्जियों की सलाद बनाकर रोजाना लंच में खाएं।

4) विटामिन सी :

विटामिन सी में एस्कॉर्बिक और सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। ये शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करते हैं।
सेवन का तरीका : डाइट में संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी और किवी जैसे फलों का अधिक सेवन करें।

5) कद्दू :

इस सब्जी में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है जिस वजह से शरीर की कोशिकाओं द्वारा बनने वाले प्रोटीन की मात्रा नियंत्रित रहती है और प्लेटलेट्स काउंट बढ़ने लगता है।
सेवन का तरीका : आधा गिलास ताजे कद्दू के जूस में एक चम्मच शहद डालकर पियें। रोजाना कम से कम 2-3 गिलास इसका सेवन करें।

6) तिल का तेल :

तिल के तेल में पालीअनसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से प्लेटलेट्स बढ़ाने में यह सबसे प्रभावी चीज मानी जाती है।
सेवन का तरीका : रोजाना के खाने में पकाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप इस तेल का इस्तेमाल फ्राई करने में भी कर सकते हैं।

7) लहसुन:

लहसुन में थ्रोमबोक्सेन ए2 पाया जाता है जो प्लेटलेट्स को बनने में मदद करता है।
सेवन का तरीका : रोजाना सब्जी बनाते समय उमसें लहसुन की 2-3 कलियां ज़रूर डालें। इसके अलावा सूप बनाने में भी आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
8) ओमेगा-3 फैटी एसिड :

इस फैटी एसिड के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है साथ ही आपके ब्लड प्लेटलेट्स भी बढ़ते हैं।
सेवन का तरीका : अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, फ्लेक्ससीड इत्यादि का सेवन बढ़ा दें।

9) पानी पियें :

यह बहुत ज़रूरी है कि जब आपके प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिर रहे हों तो उस दौरान आप खूब पानी पीते रहें। साफ़ पानी पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और शरीर से खराब टॉक्सिन बाहर बिकल जाते हैं। जिस वजह से प्लेटलेट्स बनने की प्रक्रिया में आसानी हो जाती है।

10) लीन प्रोटीन :

चिकन और मछली लीन प्रोटीन के मुख्य स्रोत माने जाते हैं। इसके अलावा इनमें जिंक और विटामिन बी 12 भी अधिक मात्रा में होता है जो प्लेटलेट्स बनने के लिए बहुत ज़रूरी होता है।
सेवन का तरीका : अपनी रोजाना की डाइट में चिकन और मछली का सेवन बढ़ा दें। डेंगू के मरीजों के घटते प्लेटलेट्स को रोकने और उनका काउंट बढ़ाने में ये चीजं बहुत मददगार साबित होती हैं।

SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: