Thursday, 12 October 2017

Women Violence in Hindi दुनिया के महिला विरोधी कानून

Women Violence Facts in Hindi



दुनिया के कई देशों में आज भी ऐसे अमानवीय कानून लागू हैं, जो औरत को मानव होने की श्रेणी से ही दरकिनार कर देते हैं:-
1. कैरेबियाई देश बहामास में एक पति को ये हक़ है कि वो अपनी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बना सकता है

2. सिंगापुर में भी पति को पत्नी का रेप करने का अधिकार मिला हुआ है, बशर्ते पत्नी की उम्र 13 साल से कम न हो

3. लेबनान में कोई भी पुरुष अगर महिला का अपहरण या रेप करता है तो उस महिला से शादी करने की रज़ामंदी देने पर उसे सजा नहीं दी जाती है

4. मिस्र में पत्नी द्वारा धोखा देने पर पति उसको जान से मार सकता है. हैरानी की बात ये है कि उसे इस गुनाह के लिए आम हत्यारों जैसी कठोर सजा दिए जाने का प्रावधान भी नहीं है

5. सीरिया में भी ऐसी ही स्थिति है. यहां पर कोई भी पुरुष अपनी मां, बहन, पत्नी और बेटी की हत्या करने के लिए स्वतंत्र है

6. नाइजीरिया में कानूनी रूप से एक पुरुष, औरत को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर सकता है या पीट सकता है और इसके लिए उसे कानून का सामना भी नहीं करना होता

7. कैमरून और गिनी जैसे देशों में पति को पत्नी की जॉब पर फ़ैसला लेने का हक़ होता है. कोई भी पुरुष अपनी पत्नी को उसकी मर्ज़ी का काम करने से रोक सकता है

8. इज़राइल में शादियां और तलाक़ धार्मिक कानूनों के आधार पर होते हैं. यहां के कानून के मुताबिक, तलाक़ तभी हो सकता है, जब पुरुष तलाक़ लेना चाहे

9. पाकिस्तान में, कुछ मामलों में औरत द्वारा दिए गए सबूत पुरुषों के सबूत की तुलना में आधा महत्त्व भी नहीं रखते हैं

SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: