Thursday, 12 October 2017

Best Hindi tips to relief from stress – तनाव दूर करने के कारगर उपाय

तनाव दूर कैसे करे, आराम करें (Meditate se stress dur karne ke upay)

अगर आराम से आपका तात्पर्य शरीर को बेढंगे अंदाज़ में इधर उधर घुमाना और अजीब सी आवाज़ें निकालना है तो एक बार फिर सोचिए। किसी भी काम को बार बार करने से हमें आराम मिल सकता है। टहलना, तैरना, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि ऐसी चीज़ें हैं जो आप बार बार कर सकते हैं और इनसे आपको आराम मिलता है।

तनाव दूर करने के तरीके, लम्बी सांस लें (Breathe deeply)

चिंता में रहने की स्थिति में लोग काफी तेज़ी से एवं काफी छोटी छोटी सांसें लेते हैं और तनावमुक्त रहने पर आराम से धीरे धीरे सांस लेते हैं। अतः तनाव (स्ट्रेस) को दूर करने के लिए धीर धीरे लम्बी सांसें लें। सांस छोड़ते समय हवा को अपने मुख से बाहर जाता महसूस करें और अपने पेट के कम होने को अनुभव करें। फिर दोबारा सांस लेते वक़्त अपने स्नायुओं, शिराओं और मस्तिष्क के आराम की मुद्रा में होने को अनुभव करें। अपने पेट का बढ़ा हुआ आकार महसूस करें और अपने रीढ़ की हड्डी का सीधा होना महसूस करें। इस पूरी प्रक्रिया को 10 बार करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

तनाव दूर करना, बाहर के नज़ारे देखें (Site seeing se depression dur karne ke upay)

इस प्रक्रिया के अंतर्गत अपने आस पास की चीज़ों को महसूस करें। बाहर जाएं और फूलों के रंग और चिड़ियों के चहचहाने का अनुभव करें। प्रकृति का आनंद लें। किसी मॉल में जाएं और विभिन्न प्रकार के कपडे उठाकर देखें,आभूषणों का जायज़ा लें और हर चीज़ के बनावट सम्बन्धी विचारों पर चिंतन करें। जब तक आप आज की चीज़ों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तब तक तनाव (स्ट्रेस) आपसे कोसों दूर रहेगा।

तनाव दूर करने के उपाय, खुद की मसाज करें (Self-Massage)

अपने दोनों हाथों को अपने गले एवं आसपास के भागों पर रखें। अब अपनी उँगलियों एवं हथेलियों का प्रयोग करते हुए अच्छे से दबाएं और गले के पास प्यार से उंगलियां फिराएं। अब अपने एक हाथ को दुसरे हाथ पर रखें। अपनी मांसपेशियों को धीरे धीरे उँगलियों से दबाएं। अपनी उँगलियों को कोहनी के ऊपर नीचे धीरे धीरे फिराएं और हलके हाथों से मसाज करें।

तनाव दूर करने के तरीके, कल की तैयारी करें (Prepare for tomorrow)

किसी चीज़ की तैयारी ना करके उसे करने की कोशिश करने जैसा तनाव (स्ट्रेस) और किसी भी कार्य में नहीं होता। अतः किसी भी काम में जुटने से पहले उसके से जान लें और उससे जुडी सारी तैयारियां कर लें। अगर आप किसी कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित एवं आत्मविश्वास से भरपूर होंगे तो उसे सम्पूर्ण करने का हौसला भी आपमेंअपने आप आ जाएगा और आप तनाव (स्ट्रेस) से कोसों दूर रहेंगे।

तनाव दूर करने का उपाय, प्यार ज़ाहिर करें (Present love se mansik tanav ke upay)

अपने खिलौने को गले से लगाएं, घरवालों से प्यार से पेश आएं, अपने चाहने वाले के साथ अच्छा समय बिताएं या अपने आस पास के लोगों के वहां होने की बात को मानें और उनसे वार्तालाप करें। ऐसा करने पर आप अपने तनाव (स्ट्रेस) के स्तर में काफी अंतर पाएंगे।

तनाव (stress / स्ट्रेस) के समय किसी से बात करें (Talk to someone se stress kaise dur kare)

आप तनाव (स्ट्रेस) के वक़्त अपनी परेशानियों के बारे में किसी से बात कर सकते हैं। इससे आपकी चिंता काफी हद तक कम हो जाती है। ध्यान रखें कि बात करते वक़्त सिर्फ ऐसी बातें छुपाएँ जो कि आपके दिल के काफी करीब हों। आप जब खुलके बात करते हैं तो अपने अंदर छिपे डर और चिंता को आप दुनिया के सामने ला रहे होते हैं। यह समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताने का उपयुक्त मौक़ा है। एक बार उन्हें ये बात पता चल जाने पर वो आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

तनाव से मुक्ति पाने के लिए ज़्यादा काम करें, तनाव दूर करने के उपाय (Concentrate more on work)

तनाव के समय काम जितना ज़्यादा होगा, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। काम की ज़िम्मेदारियों से आपको तनावग्रस्त होने का समय ही नहीं मिलेगा। दफ्तर में ज़्यादा समय बिताएं तथा साथियों से बात करें। इससे आपका काम भी अच्छा होगा और तनाव (स्ट्रेस) से भी आप दूर रहेंगे।

SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: