पुरुषों के लिए हेयर केयर टिप्स Hair Care Tips For Men (Boys) in Hindi
1. बालों को तौलिये (Towel ) से आराम से सुखाये
पुरुष के बालों को नुकसान होने की सबसे बड़ी वजह अपने बालों को तौलिये से सुखाने का तरीका है | जब बाल गीले होते है तो मुलायम हो जाते है और इनके टूटने का खतरा होता है | जब गीले बालों को तौलिये से पोछा जाता है तब तौलिये के धागों में बाल फंसकर टूट सकते है | बालों की उपरी परत ख़राब हो सकती है | एक सूखी तौलिया लेकर बालों को झटककर अतिरिक्त पानी सुखा लें | तौलिये से रगड़ने (Rubbing) के बजाये अपने बालों पर हाथ फेरें (जिस दिशा में बाल बढ़ रहे हों) |
इस तरह से बाल को सुखाने में वक़्त तो लगेगा पर हेयर कटिंग के बाद आपके हेयर लुक्स में बदलाव आएगा | अगर आप ब्लो ड्रायर (Blow Dryer ) का इस्तेमाल करते है तो बालों में थर्मल स्टाइलिंग स्प्रे ( thermal styling spray ) या बालों पर Detangler की परत बना ले, जो बालों को नुकसान होने से बचाती है | यदि हवा के ज़रिये बालों को सुखाते है तो बालों को नुकसान पहुचता है | अगर बहुत ज्यादा ये तरीका इस्तेमाल करते है तो बालों के साथ सिर के स्किन की परत भी रुखी हो जाती है | चौड़े दांत (wide tooth ) वाली कंघी ( comb ) का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे बाल आसानी से संवर जाते है |
2. बालों को ठंडा रखें
गर्म पानी से नहाने पर अच्छा एहसास होता है लेकिन बालों के लिए बहुत घातक है | बालों में और सिर पर लगे हुए नेचुरल तेल को गर्म पानी पूरी तरह से धो देता है जो बालों और सिर को रुखा बना देता है | इसलिए जहाँ तक हो सके नार्मल पानी से नहाया करें |
3. केमिकल (chemical) लगाने से बचना चाहिए
बार-बार बालों में कलर करने से बाल ख़राब, रूखे और बेजान हो जाते है | घर पर या बाजार में मिलाने वाले केमिकल को लगाने से बचना चाहिए और अच्छे स्टाइलिस्ट (stylist ) या सलाहकार से मदद लेनी चाहिए | सलाहकार को बालों की अच्छी जानकारी होती है और वो आपके बालों के मुताबिक अच्छे प्रोडक्ट्स लगाने की सलाह देता है |
4. अच्छे शैम्पू (shampoo) और कंडीशनर ( conditioner ) का इस्तेमाल करें
एक अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को साफ़ कर सकते है | शैम्पू और कंडीशनर बालों को Moisturize करता है और बालों को मज़बूत बनाता है | शैम्पू और कंडीशनर के लगाने से बालों में चमक आती है |
5. बाल सवारने का तरीका
गीले बालों को आसानी से नुकसान पहुच सकता है इसलिए गीले बालों में कंघी न करें | अगर गीले बालों में कंघी करना है तो चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें इसमें बाल फसते नहीं है | ब्लो ड्रायर या आयरन का इस्तेमाल बालों को सुखाने के लिए नहीं करना चाहिए क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुचाते है |
6. बालों के स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखें
आपके बालों की कंडीशन से आपके शरीर का स्वास्थ्य झलकता है | इसके लिए कुछ तरीके निचे दिए है :-
- अच्छा खाना चाहिए (Eat Healthy Food)
- कसरत रोजाना करना चाहिए (Have Daily Exercise In Your Routine)
- अधिक पानी पीना चाहिए (Drink atleast 8-10 glass of Water daily)
- अच्छी नींद लेना चाहिए (कम से कम 8 घंटे की नीद लेनी चाहिए)
- तनाव कम करना (तनाव कम से कम रखे)
इन तरीकों का इस्तेमाल करने से बाल अच्छे होते है और तेज़ी से बढ़ते है |
7. कसी टोपी (Tight Hats) पहनने से बचें
ट्रैक्शन अलोपसिया की वजह सिर पर कसी टोपी पहने से होती है | सिर से बालों के गिरने की कंडीशन को ट्रैक्शन अलोपसिया कहते है | कसी टोपी पहनने से सिर के बालों को नुकसान पहुचता है और ये टूट जाते है |
8. बालों का छाटना (Trimmed)
ख़राब बालों को हटाने का एक मात्रा तरीका ये है की बालों के ख़राब हिस्सों को काट दें | बालों की जड़ो को अकसर छाटते रहना चाहिए | अगर आप बाल बढ़ा रहे है तो हर 6 हफ्ते में बाल छटवाना चाहिए लेकिन उतने ही बालों को छांटे जितना ख़राब हो |
9. लटें (Frizz) कम करना
बालों में मोइस्चराईजर और प्रोटीन की कमी से लटें बनती है | अच्छे मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करके इस परेशानी को कम कर सकते है |

0 comments: