Wednesday, 11 October 2017

होठों की सुन्दरता और देखभाल



Lips Beauty Care And Lipstick Tips In Hindi – खूबसूरत गुलाबी होंठों की तुलना, अक्सर गुलाब की कोमल पंखुड़ियों से की जाती है | चेहरे का अहम हिस्सा, हमारे होंठ ही हैं |
लेकिन सर्द मौसम में होंठ कुम्हला जाते हैं और फटने लगते हैं | इन होठों की देखभाल कैसे करें, जिससे वे कोमल और इनकी रंगत गुलाबी बनी रहे, आइए जानते हैं |
1. यदि होंठ फटते हों तो नाभि पर तेल या देसी घी की कुछ बूंदें रात को सोते समय लगाएं |
2. कसे हुए नारियल का दूध निकालकर होठों पर लगाएं | इससे होठों का गुलाबीपन और कोमलता कायम रहती है |
3. होठों की सुंदरता बढ़ाने में लिपस्टिक का भी योगदान होता है | लिपस्टिक का चुनाव अपनी त्वचा के रंग और समय को ध्यान में रखते हुए करें | सांवली (डार्क) त्वचा पर रेड, मैरून, गोरी पर चेरी व गेहुएं (व्हीटिश) पर रेड, चेरी के पेल शेड्स अच्छे लगते हैं | आजकल पीच और ब्रांज शेड्स काफी पसंद किया जा रहा है | यह किसी भी प्रकार की रंगत पर फबते हैं |
4. आजकल सैटिन फिनिश मॉयस्चराइजर लुक चलन में है इसलिए लिपस्टिक का चयन भी उसी अनुरूप करें | लिपस्टिक लगाने से पहले एक शेड डार्क लिप पेंसिल का इस्तेमाल जरुर करें | उसके बाद लिपस्टिक से होठों को भरें |
5. यदि होठों को पतला दिखाना चाहतीं हैं तो थोड़ा बाहर की तरफ आउटलाइन बनाएं | अब लिप ब्रश की सहायता से आउटलाइन के भीतर लिपस्टिक लगाएं |
6. होठों को चमकदार दिखाना चाहती हैं तो, लिपग्लास का प्रयोग करें | यह होठों को नर्म-मुलायम बनाने में सहायक होता है |

SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: