Friday, 27 October 2017

ब्रेकअप के गम से उबरने के लिए टीनएजर को दें ये 5 टिप्‍स

किशोरावस्था का प्यार

आज के दौर में किशोरावस्था में प्यार हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है, पर कई बार ऐसे रिश्तों में दिल भी जल्दी ही टूट जाया करते है। फिर बच्चों को संभालना मुश्किल हो जाता है। कुछ यही परेशानी राधिका की भी है, जिनकी बेटी लता बारहवीं की तैयारी कर रही और हाल में ब्रेकअप होजाने के कारण चिढ़चिढ़ी व गुमसुम सी रहने लगी है। आइये जानते है कि ऐसे हालातों से कैसे निपटें।

बात करें

आपके बच्चे की पढ़ाई की बात हो या दिल की आप उससे हर बारें में पहले अच्छे से जान ले। उसका क्या परेशानी हो रही है इस बात को जानने के बाद ही आप उसको संभाल सकते है। बच्चों को प्यार और आकर्षण का अंतर भी समझायें। हो सकता है आप बच्चा मन में ही सारी बातों को रखे हो इसलिए वो ज्यादा परेशान हो, उससे खुल कर बात करें। उसे समझायें।

पढ़ाई के महत्‍व को समझायें

किशोरावस्था के प्यार के चलते अक्सर पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। बच्चे को पढ़ाई का महत्व प्यार से समझायें। उसे समझायें कि ये उम्र पढ़ाई करने के लिए कितनी जरूरी है। ये पढ़ाई उसके करियर की नींव होती है। इस समय पढ़ाई के प्रति लापरवाही उसके भविष्य को खराब कर सकती है। जरूरत हो तो काउंसलर के पास ले जाए। 

दोस्तों से बात करें

अगर आप लग रहा कि आपका बच्चा दोस्तों के साथ ज्यादा कंफर्टेबल है तो उसके दोस्तों को घर बुलायें। उन्हें बात करने का मौका दें। ताकि वो अपने मन की बात को कह सकें। साथ उनकी आपस की मस्ती भी उसे पुरानी बातों को भुलाने में मदद करेंगी।

उसकी हॉबी को बढ़ावा दे

गाने सुनना, गाना या लिखने से लेकर पेंटिंग तक जो भी आपके बच्चे की हॉबी हो उसे करने के लिए प्रेरित करें। इससे उसका मन बहलेगा।  पर ध्यान रखें कि अपनी हॉबी को करते समय उसका मन कैसा रहता है। उसको घुमाने भी ले जा सकते है। 
loading...

SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

2 comments: