What Not To Do During Pregnancy in Hindi
Pregnancy के दौरान क्या ना करें
1) भारी वज़न ना उठाएं , जैसे कि पानी से भरी बाल्टी ,सील-बट्टा ,भारी कुर्सी, बक्सा इत्यादि .
2) बहुत देर तक ना खड़े रहे. यदि आपको किचन में बहुत देर तक खड़ा होना पड़ता है तो चाहें तो वहां एक कुर्सी रख लें.
3) सीढ़ियों का प्रयोग कम से कम करें. यदि आप ground floor पर नहीं रहती हैं और मजबूरी में आपको नीचे जाना पड़ता है तो कोशिश करिए कि एक ही बार में अपने सारे काम निपटा लीजिये. इसके लिए एक कार्य-सूची बना लेना उचित होगा. सीढ़ियाँ , रेलिंग पकड़ कर ही उतरें.
4) हील वाली सैंडल या चप्पल ना पहनें. हमेशा flat चप्पल ही पहनें, यदि आप office जाती हैं तो flat sandals का ही प्रयोग करें.
5) बाहरी खाना ना लें, खासतौर पे junk foods, जैसे कि pizza, burger,etc. होटलों, शादी-ब्याह वगैरह में भी ना खाएं. इनकि शुद्धता की गारंटी नहीं होती और आपको infection हो सकता है.
6) तला और मसालेदार न खाएं, इनसे गैस , acidity , जलन हो सकती है.
7) Pregnancy के दौरान बिना अपनी gynecologist की सलाह के दवाओं का सेवन ना करें. यहाँ तक कि छोटी -मोटी बीमारियों के लिए भी अपने से दावा ना लें.
8) प्रेगनेंसी के दौरान कम से कम यात्रा करें. दो पहिया , तीन पहिया वाहन avoid करें . यदि आपको मजबूरी में public transport से office जाना भी पड़े तो odd-timings में ही बस पकडें, जब भीड़ कम से कम हो.
9) गर्भावस्था के दौरान तनावपूर्ण या डरावने serials या movies ना देखें.
10) ऐसा कोई काम ना करें जिसमे आपको अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़े.
11) इस दौरान तंग कपडे ना पहने.
12) कुछ अध्यनो में पता चला है कि pregnancy के दौरान mobile फ़ोन का अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है.
13) अकेले ना रहे.यदि अकेले रहती हों तो हमेशा अपना mobile recharge करा कर रखिये.
loading...

0 comments: