शॉक थेरेपी क्या है – SHOCK THERAPY IN HINDI
Shock therapy एक प्रकार की मनोचिकित्सा है जिसकी शुरुआत १९३८ में हुई. इसे मनोविज्ञान में विद्युत् आक्षेपी चिकित्सा/ electroconvulsive therapy कहा जाता है. इस उपचार में रोगी के मस्तिष्क/brain में 1 से 1.5 सेकंड तक हल्की करंट की धारा दी जाती है जिससे उसके दिमाग में रासायनिक परिवर्तन होता है. यह रासायनिक परिवर्तन रोगी को सही करने के लिए किया जाता है. गंभीर रूप से depressed लोगो और आत्महत्या के बारे में बार बार विचार करने वाले लोगो के लिए shock therapy लाभदायक मानी जाती है.
कैसे दी जाती है शॉक थेरेपी – how is electroconvulsive therapy administered
शॉक थेरेपी में रोगी के मस्तिष्क के दोनों तरफ इलेक्ट्रोड लगा दिए जाते है और इनके जरिये 60 से 130 वाल्ट का करंट करीब 1 – 2 सेकंड तक मरीज को दिया जाता है. इसके बाद मरीज अचेतन अवस्था में चला जाता है और कुछ समय/दिनों तक के लिए कन्फ्यूज्ड रहता है. इससे मरीज की मेमोरी पर भी कुछ समय के लिए असर देखने को मिलता है. अवसाद से पीड़ित रोगियों के लिए यह एक कारगर इलाज़ माना जाता है. आमतोर पर जब मरीज पर दवाइयों का असर नहीं होता तब मनोचिकित्सक इसका इस्तेमाल करते है. इसे देने से मरीज violent या पागल बिलकुल नहीं होता. हालाकिं अब shock therapy का उपयोग बहुत कम किया जाता है.
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूले. आप अपने विचार या सवाल कमेंट्स के माध्यम से रख सकते है. हमारे आने वाले आर्टिकल को सीधे अपने मेल में पाने के लिए हमें फ्री सब्सक्राइब करे और हमसे जुड़े रहने के लिए फेसबुक पर हमारा पेज लाइक करें.

0 comments: