Thursday, 12 October 2017

आँखों की मेकअप के 9 टिप्स – Eye Makeup Tips in Hindi Language

  • c

  • सबसे पहले टोनर को अपनी आँखों पर लगायें. आप टोनर को किसी रुई या कॉटन बाल की सहायता से अपने आँखों के चारों तरफ लगाये इससे आँखों पर किया गया मेकअप फैलता नहीं है और देर तक बना रहता है.
  • इसके बाद आप कंसीलर को अपनी आँखों पर लगाएं इससे ऑय शैडो काफी अच्छा दिखेगा और आँखे और ज्यादा अच्छि लगेंगी.
  • इसके बाद आप अपनी त्वचा से मेल खाता हुआ ऑय शैडो अपनी आँखों पर लगाये.
  • ऑय शैडो का कलर अच्छा आये इसके लिए आपको इसे अच्छी तरह मिक्स करना पड़ेगा. और अपनी ड्रेस के हिसाब से एक अच्छा कॉम्बिनेशन बनाना पड़ेगा.
  • इस बात का ध्यान रखे अगर आपकी ड्रेस का कलर गहरे रंग का है तो ऑय शैडो का कलर भी गहरा नहीं होना चाहिए. और अगर आपके ड्रेस का कलर हलके रंग का है तो गहरे रंग का ऑय शैडो का कॉम्बिनेशन खिल कर आएगा और आपकी आँखें और ख़ूबसूरत लगेंगी.
  • आपको मेकअप करते वक़्त इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की ब्रश एक अच्छा हो . आप चाहे तो मायरि का ब्रश भी इस्तेमाल कर सकते है एक अच्छे ब्रश से मेकअप करने से आँखों में जलन नहीं होती और आँखों में इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता है.
  • आँखों का मेकअप पूरा हो जाने पर आप अपनी आँखों में काजल और ऑय लाइनर लगा कर अपनी आँखों की खूबसूरती और बड़ा सकते हैं.
  • और अंत में आप अपनी आँखों पर मस्कारा लगा कर अपनी आँखों का मेकअप पूरा कर सकते है मस्कारा लगाने से आपकी आँखें बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं उनमे एक अलग ही चमक आ जाती है और आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है.


SHARE THIS

Author: Fitness Dots Editorial Team

Fitness Dots

0 comments: