Friday, 27 October 2017

चमकती त्वचा के लिए आहार

चमकती त्वचा के लिए आहार

स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने की ख्वाहिश हर इंसान की होती है। वातावरण में प्रदूषण की वजह से काफी बदलाव आते हैं, लिहाज़ा, ऐसे वक़्त में अपनी त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए जिससे कि वो पहले जैसी नमी से भरपूर, स्वस्थ एवं निखरी हुई सी लगे। जब बात त्वचा की देखभाल और उसको चमकदार बनाने के तरीकों की आती है तो ज्यादातर लोग फेशियल और क्लीनिंग आदि ब्यूटी ट्रीटमेंट का रुख करते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी एक ऐसी चीज है जो आपकी त्वचा पर काफी प्रभाव डालती है। आप कैसा आहार ले रहे हैं, इसका काफी असर आपकी त्वचा पर दिखता है। त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको आपके आहार में कुछ खास विटामिन, प्रोटीन, ओमेगा 3 और 6 आदि की जरूरत होती है। इस वीडियो में हमारी आहार विशेषज्ञ प्रीति पुरी ग्रोवर बता रही हैं कि वो कौन से आहार हैं जिनका सेवन आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Thursday, 26 October 2017

पार्टनर से इन शब्‍दों का प्रयोग कभी न करें, वर्ना...

पार्टनर से इन शब्‍दों का प्रयोग कभी न करें, वर्ना...

लड़के अक्‍सर ज्‍यादा स्‍मार्ट बनने के चक्‍कर में अपनी पार्टनर से कुछ भी बोल देते हैं, अगर आपको अपने रिश्‍तों की तनिक भी परवाह है और रिश्‍तों को दूर तक ले जाना चाहते हैं तो कुछ बातों को बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्‍हे अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ से नही करनी चा‍हिए। इससे आपके रिश्‍तों में दरार आ सकती है। तो इन शब्‍दों का प्रयोग कभी न करें।

  • "क्या तुम इतना सब खा लोगी?"

    अक्सर पुरूष अपनी महिला साथी के साथ बाहर डिनर पर या फिर डेट पर जाते हैं तो गलती से उन्हें कह देते हैं कि तुम यह सब कुछ खा लेती हो। वह इस बात का उल्ट मतलब निकाल सकती है कि आप उसे मोटा कह रही हो।

    "वाउ वो लड़की हॉट है"

    हमेंशा अपनी पार्टनर के सामने उसी की तारीफ करना चाहिए। पार्टनर के सामने भूल से भी किसी दूसरी लड़की की तारीफ नही करनी चाहिए। या कभी भी किसी दूसरी महिला या लड़की को ये नही कहना चाहिए कि वाउ वो लड़की कितनी हॉट है
    तुम बिल्‍कुल अपनी मां की तरह बात कर रही हो जैसे वाक्‍स का प्रयोग न करें। पार्टनर की तुलना कभी भी उसकी मां, बहन या सहेली से न करें क्योंकि हर कोई अपनी अलग पहचान चाहता है।

    "मेरी पुरानी गर्लफ्रैंड तो ऐसा करती थी"

    ऐसी गलती तो गलती से भी न कीजिएगा। पुरानी गर्लफ्रैंड की तारीफ आपके रिश्ते को खराब कर सकती है।

    "आई लव यू"

    ये तीन शब्द कहने से भी बचें अगर आप दिल से नही कह रहे हैं तो। लड़कियां बड़ी आसानी से समझ जाती हैं कि कब लड़के दिल से आई लव यू कह रहे हैं और कब सिर्फ लड़ाई से बचने या परिस्थिति से भागने के लिए।

  • "तुम अपनी मां की तरह बात कर रही हो"

Sunday, 22 October 2017

चमकती त्वचा के लिए आहार

चमकती त्वचा के लिए आहार

आमतौर पर महिलायें अपने बढ़ते वजन से परेशान होती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें अपने कम वजन के कारण शर्मिंदिगी महसूस होती है। यूं तो महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा मसल्स बनाने वाले हार्मोन कम होते हैं। लेकिन वे कुछ खास व्यायाम और वर्कआउट प्रोग्राम की मदद से अपना वजन बढ़ा सकती हैं। 
महिलायें अक्‍सर अपने वजन को लेकर परेशान रहती हैं। वजन कम करने के लिए वे कई तरह के व्‍यायाम और आहार अपनाती हैं। लेकिन, तब किया जाए जब आपका वजन जरूरत से कम हो। कई बार ऐसी परिस्थिति भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। तो, ऐसी महिलायें क्‍या करें।

/workout
महिलाएं कम वजन के कारण परेशान रहती है उन्हें पहले वर्कआउट के नियमों के बारे में जानना जरूरी है। सिर्फ व्यायाम या हर समय कुछ ना कुछ खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके लिए आपको वजन बढ़ाने के वर्कआउट प्लान की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कौन से व्यायाम से आपको कितना फायदा होगा इसकी जानकारी लेने के बाद ही वर्कआउट प्लान की शुरुआत करें।

वर्कआउट के नियम

    महिलाओं को वजन बढ़ाने के लिए आपको सप्‍ताह के सात दिन के हिसाब से नियम बनाना चाहिए। सप्‍ताह के दो दिन, सोमवार और गुरुवार को अपनी ब्रेस्ट, कंधों और ट्राइसेप्स से जुड़े व्यायाम करें। इसके अलावा अपनी बैक, बाइसेप्स और पैरों के लिए किए जाने वाले व्यायामों को मंगलवार और शुक्रवार को करना चाहिए। वर्कआउट में की जाने वाली एक्सरसाइज को छोटे-छोटे मांसपेशियों के ग्रुप में बांट लें और हर मांसपेशी के ग्रुप को उचित समय दें। इस प्रकार आपकी व्‍यायाम की मांसपेशियों को रिकवर होने में 72 घंटे का समय मिल जाएगा। हर व्यायाम के तीन से पांच सेट करना जरूरी है। हर सेट के बीच में 30 से 90 सेकेंड का अंतर रखना जरूरी है। यह अंतराल मसल्स बनाने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।    

    बेंच प्रेस

    सीने की सबसे पारंपरिक और प्रचलित कसरत यानी बेंच प्रेस सीने की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार है। अगर आप कसरत में कोताही नहीं बरततीं, तो इस पर काम शुरू कर सकती हैं। बेंच प्रेस के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों से बार्बेल को पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मांसपेशियां मजबूत होंगी और सीना चौड़ा होगा।

    डंबल चेस्ट प्रेस

    अगर आप बार्बेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो डंबल्स की मदद से भी चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और बार्बेल की जगह दोनों हाथों में डंबल्स लें। ध्यान रखें कि इसके लिए डंबल्स अधिक न झुकाएं।

    पुश अप्स

    पुश अप्स के अनेक फायदों में से एक यह भी है कि यह चौड़े सीने के लिए ऐसी कसरत है, जिसे आप कहीं भी कर सकती हैं। पेट के बल फर्श पर लेट जाएं। दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मसल्स बढ़ेंगी और बाजू मजबूत होंगे।

    ट्राइसेप्स डिप्स

    कोहनियों को सही शेप में लाने के लिए ट्राइसेप्स डिप्स अच्‍छा विकल्‍प है। इसमें दोनों हाथों को शरीर के पीछे की तरफ रखकर पैरों को कुर्सी के सामने थोड़ी दूरी पर रखते हुए कुर्सी के किनारे पर बैठें। पैरों को सीधे रखकर कुर्सी को घुमाएं ताकि आप शरीर को भुजाओं से नियंत्रित कर सकें और धीरे-धीरे कोहनी को 90 डिग्री कोण पर ले जाएं।

    बाइसेप्स कर्ल

    सीधे खड़ी होकर दोनों हाथों में डम्‍बल लें, अब अपनी हथेलियों को ऊपर की तरफ रखते हुए धीरे-धीरे दोनों हाथों को कोहनी से ऐसे मोड़ें कि आपकी बाइसेप्स पूरी तरह फूल जाएं। इस एक्‍सरसाइज को करते हुए कोहनियों को अपनी तरफ रखें। इस स्थिति में कुछ देर तक रहने के बाद पूर्व स्थिति में आ जाएं।

    ये वे व्‍यायाम हैं, जिनकी मदद से आप अपना वजन बढ़ा सकती हैं। इन व्‍यायामों से आपको सही अनुपात में वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    वजन घटाने के लिए महिलाएं ट्राई करें ये वर्कआउट प्लान

      ऐसे व्यायाम जो बढ़ाएं आपकी लंबाई

      ऐसे व्यायाम जो बढ़ाएं आपकी लंबाई

      यूं तो लंबाई कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे महत्‍वपूर्ण रोल आनुवांशिक गुण अदा करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी हाइट बढ जाए तो आप कुछ खास व्यायाम की मदद से इसे बढ़ा सकते हैं। अगर आप नियमित रुप से इन व्यायामों को अपनाएं तो निश्चित रूप से ये सहायता कर सकता है। आइए जानें लंबाई बढ़ाने वाले व्यायामों के बारे में। 

      लटकना या बास्केटबॉल

      जमीन से सात फुट पर एक छंड गाडे़ और उस पर जितनी देर हो सके उतनी देर तक रोज लटकें। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली बनेगी और आपकी लंबाई बढे़गी। आप चाहें तो बास्केटबॉल भी खेल सकते हैं इससे भी हड्डियों पर दबाव पड़ता है जिससे वे खिंचती हैं और आपकी लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।

      ताड़ासन

      ताड़ासन से लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर कंबल बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें फिर पूरे शरीर को स्थिर रखें और दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन सामान रखें। उसके बाद दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं।हथेलियों सीधी रखें फिर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए, जिससे आपके कंधों और छाती में भी खिंचाव आएगा। इसके साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए। इस स्थिति में कुछ देर रहें। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं। इस आसन को प्रतिदिन 10-12 बार करें।

      भुजंगासन

      भुजंगा, जिसे इंग्लिश में कोबरा कहते है और चूंकि यह दिखने में फन फैलाए एक सांप जैसा पोज बनता है इसलिए इसका नाम भुजंगासन रखा गया है। इसके लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन कोहनी आपकी मुड़ी होनी चाहिए। हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। अब शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। कुछ समय के लिए इस पॉस्चर को यूं ही रखें। यह आसन आपकी मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है।

      शीर्षासन

      दोनों घुटने जमीन पर टिकाते हुए फिर कोहनियां जमीन पर टिकाएं। फिर हाथों की अंगुलियों को आपस में मिलाकर ग्रिप बनाएं, तब सिर को ग्रिप बनी हथेलियों के पास भूमि पर टिका दें। ‍इससे सिर को सहारा मिलेगा।फिर घुटने को जमीन से उपर उठाकर पैरों को लंबा कर दें। फिर धीरे-धीरे पंजे टिके दोनों पैरों को पंजों के बल चलते हुए शरीर के करीब अर्थात माथे के नजदीक ले आते हैं और फिर पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए उन्हें धीरे से ऊपर उठाते हुए सीधा कर देते हैं तथा पूर्ण रूप से सिर के बल शरीर को टिका लेते हैं। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पुन: उसी अवस्था में आने के लिए पहले पैर घुटने से मोड़ते हुए धीरे-धीरे घुटनों को पेट की तरफ लाते हुए पंजों को भूमि पर रख देते हैं। फिर माथे को भूमि पर टिकाकार कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सिर को भूमि से उठाते हुए वज्रासन में बैठकर पूर्व स्थिति में आ जाए।

      पशिचमोत्सान

      इसे करने से आप न सिर्फ कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहेंगे बल्कि आपका शरीर लचीला होगा । इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में रखें। दोनों पैर सटाकर रखें। दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को बिल्कुल सीधा रखें। फिर झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और न ही आपके पैर जमीन से ऊपर उठें।

      इन व्यायामों को अपनाने के बाद आपकी लंबाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इन व्यायामों को करने के दौरान मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और वे खिंचती है जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।

      इन आसान और साधारण तरीकों से बढ़ाएं लंबाई

      इन आसान और साधारण तरीकों से बढ़ाएं लंबाई

      इन आसान और साधारण तरीकों से बढ़ाएं लंबाई

      ये खाएं, हाइट बढ़ाएं

      कैल्शियम- कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमें दूध, चीज़, दही आदि में मिलता है। ऊंचा लंबा कद पाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। 

      मिनरल- खनिज हड्डी के ऊतकों का निर्माण करता है। ये हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। अगर आपको अपनी लंबाई बढ़ानी है तो खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तेमाल करें। यह पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू में पाया जाता है।

      विटामिन डी- लंबाई बढ़ाने के लिए जिस विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उनमें से एक है व‍िटामिन डी। अच्छी तरह से कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित करने के लिए, हड्डी के विकास के लिए और प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर कार्य करने के लिए आपको विटामिन डी की जरूरत होती है जो मछली, दाल, अंडा, टोफू, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि में पाया जाता है।
      प्रोटीन- प्रोटीन रिच फूड न केवल हेल्थी होते हैं बल्कि आपकी हाईट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। अमीनो एसिड से भरपूर पदार्थ शरीर को सही ग्रोथ और बेहतर कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं। कुछ आहार जिनमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं- मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें और चिकन आदि।

      विटामिन ए- शरीर के अंगों के सही प्रकार से कार्य करें इसके लिए आपको विटामिन ए से भरा हुआ आहार अपने रोजाना आहार में शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी और साथ ही लम्बाई भी बढ़ेगी। तो विटामिन ए का सेवन जरूर करें। पालक, चुकदंर, गाजर, चिकन, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस का भी सेवन करें।

      इसके अलावा कुछ छोटी-छोटी मगर मोटी बातें है जिनको अपनाकर भी आप अपनी हाईट बढ़ा सकते है, जैसे- सही तरीके से बैठें और चलें। कभी भी झुककर बैठना और चलना नहीं चाहिए। चलते और बैठते समय अपनी कमर को सीधा रखें। समय पर सोएं। देर रात तक जागना नहीं चाहिए। रात 10 बजे तक सो जाएं और सुबह उठकर थोड़ा-सा व्यायाम करें, अच्छा रहेगा।

      Monday, 16 October 2017

       18 Piles Treatment At Home in Hindi homeopathy natural बवासीर के घरेलू उपचार

      18 Piles Treatment At Home in Hindi homeopathy natural बवासीर के घरेलू उपचार

      • बवासीर के घरेलू उपचार
      • आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग बवासीर से पीड़ित हैं. बवासीर का मुख्य कारण अनियमित खानपान और कब्ज है.

      • बवासीर में मलद्वार के आसपास की नसें सूज जाती हैं. यह दो तरह का होता है : 1. अंदरूनी बवासीर- इसमें सूजन को छुआ नहीं जा सकता है, लेकिन इसे महसूस किया जा सकता है. 2. बाहरी बवासीर- इसमें सूजन को बाहर से महसूस किया जा सकता है. इसकी पहचान बहुत हीं आसान है.
      • अगर आपको भी मल त्यागते वक्त बहुत दर्द होता है, मलद्वार से खून आता है या खुजली होती है, तो आपको बवासीर है.
        तो आइए कुछ घरेलू कारगर उपाय जानते हैं, जिनसे आप बवासीर से मुक्ति पा सकते हैं.
        बवासीर का देशी ( घरेलू ) इलाज :
      • रेशेदार चीजें नियमित खाना शुरू कीजिए, इन्हें अपने दैनिक भोजन का एक आवश्यक अंग बना लीजिए.
      • हर दिन 8-10 ग्लास पानी जरुर पिएँ.
      • खाना समय से खाएँ.
      • रात में 100 gram किशमिश पानी में फूलने के लिए छोड़ दें. और फिर सुबह में जिस पानी में किशमिश
        को फुलाया है, उसी पानी में किशमिश को मसलकर खाएँ. कुछ दिनों तक लगातार इसका उपयोग करना
        बवासीर में अत्यंत लाभ करता है.
      • 50 gram बड़ी इलायची लीजिए और इसे भून लीजिए. जब यह ठंडी हो जाए, तो इसे अच्छी तरह से पीस लीजिए.
        और फिर हर दिन सुबह खाली पेट में इसे कुछ दिनों तक नियमित पिएँ. यह आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा.
      • बवासीर के ऊपर अरंडी का तेल लगाने से राहत मिलती है.
      • एक चम्मच मधु में ¼ चम्मच दालचीनी का चूर्ण मिलाकर खाने से फायदा पहुँचता है.
      • अगर आपको बवासीर है, तो आपको खट्टे, मिर्ची वाले, मसालेदार और चटपटे खाने से कुछ दिनों
        के लिए परहेज करना पड़ेगा. जबतक कि आपका बवासीर पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है.
      • डेढ़ से दो लीटर मट्ठा लीजिए और इसमें 50 gram जीरा पाउडर और थोड़ा सा नमक मिला लीजिए.
        और जब-जब आपको प्यास लगे तो पानी की जगह इस मट्ठे को पिएँ. कुछ दिनों तक ऐसा करने से
        बवासीर का मस्सा कम हो जाता है.